पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसई को हवाई पट्‌टी निर्माण की गुणवत्ता जांचने के निर्देश

एसई को हवाई पट्‌टी निर्माण की गुणवत्ता जांचने के निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

नगरीयविकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री राजपाल सिंह शेखावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उनहोंने स्वराज संकल्प यात्रा के दौरान चिन्हित प्रकरणों, भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा, बजट घोषणा, जनसुनवाई प्रकरणों के निस्तारण, भामाशाह योजना की प्रगति की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान विधायकों एवं प्रधानों से क्षेत्र की समस्याओं आवश्यकताओं की प्राथमिकता एवं सुझाव लिए। प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया तथा हवाई पट्टी के निर्माण की गुणवत्ता की जांच करवाने के लिए अधीक्षण अभियंता सानिवि को निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख शासन सचिव पशुपालन एवं जिला प्रभारी सचिव राजेश्वेर सिंह, कलेक्टर पूनम, पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा, विधायक दीयाकुमारी, मानसिंह गुर्जर, जितेन्द्र गोठवाल एवं समस्त प्रधानों सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

खराबहैंडपंप बने परेशानी का कारण

भगवतगढ़| ग्रामपंचायत जटवाड़ा कलां में मालियों की माताजी मोहल्ले सहित पांच स्थानों पर लगे हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़े है। खराब हैंडपंप के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में गांव के नव निर्वाचित सरपंच बुगल चंद मीना ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से खराब हैंडपंप सही करवाने की मांग की है। सरपंच ने बताया कि खराब हैंडपंप सही करवाने के लिए हैंडपंप मिस्त्री को सूचना देने के बाद भी इन्हें सही नहीं किया जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में रोष है।

सवाई माधोपुर. समीक्षाबैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिला प्रभारी मंत्री राजपालसिंह शेखावत।