बोलेरो पलटी, 1 मरा, 7 घायल
कन्हैया दंगल में बही पदों की गंगा
जालसाजी कर एटीएम से निकाले रुपए
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर
रवांजनाडूंगर थाना क्षेत्रांतर्गत गुरुवार सुबह लहसोड़ा और बोदल गांव के बीच एक ही परिवार के लोगों से भरी बोलेरो पलट गई जिससे एक जने की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात जने गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर रवांजना डूंगर थाना पुलिस पहुंची और घायलों को सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में उपचार के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार बोलेरो में शिवाड़ निवासी काछी परिवार के लोग सवार थे जो रामपुरा गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस शिवाड़ लौट रहे थे। इसी दौरान लहसोड़ा और बोदल गांव के बीच पांड्या का तालाब के पास एक खतरनाक घुमाव होने पर चालक संतुलन खो बैठा और बोलेरो पलटी खाते हुए तालाब में एक गड्ढे में गिर गई।
इस दुर्घटना में भूरा (65) पुत्र नानगा काछी निवासी शिवाड़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बोलेरो में सवार एक ही परिवार के सोनू पुत्र भूरा, सोनू पुत्र मदन, चैना प|ी मानसिंह, सयानी प|ी भूरा, रिंकू प|ी सोनू, शुभम और चालक सहदेव पुत्र कालू गुर्जर निवासी शिवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पलटी बोलेरो को सीधा करवाया।
108 एंबुलेंस मानटाउन और कोतवाली से सामान्य चिकित्सालय में घायलों को भर्ती कराया। मृतक भूरा के पुत्र सोनू ने संबंधित थाने में वाहन चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
ट्रैक्टरकी टक्कर से एक की मृत्यु
सवाईमाधोपुर| कोतवालीथाना क्षेत्रांतर्गत भदलाव की झोंपड़ी गांव के पास ट्रेक्टर की टक्कर से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
गणेश धाम चौकी प्रभारी सीताराम ने बताया कि बुधवार रात रामरतन (58) पुत्र जयनारायण गुर्जर पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास ट्रेक्टर की टक्कर से उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। चौकी प्रभारी सीताराम ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई नंद लाल ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है।
थानेपर आकर दी धमकी, धरा गया
मानटाउनथाना पुलिस ने थाने पर आकर परिवादी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में बजरिया निवासी नवीन पहाड़िया पुत्र कन्हैयालाल को गिरफ्तार किया है। थाने के एचएम नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में एक महिला ने थाने पर परिवाद दिया था।
चकेरी. कस्बेमें आयोजित कन्हैया दंगल में पदों की प्रस्तुति देते कलाकार तथा उमड़ा लोगों का सैलाब। (खबरपेज 16)