पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव, गूंजे बधाई गीत

भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव, गूंजे बधाई गीत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| पटेलनगर स्थित मां कामांक्षा मंदिर में चल रही भागवत कथा में कृष्ण जन्म, नंदोत्सव आदि के प्रसंग सुनाए। कथा वाचक आचार्य भरतलाल शास्त्री ने कथा में शिव पार्वती विवाह प्रसंग, वराह अवतार तथा वराह द्वारा पृथ्वी की परिक्रमा, हिरण्याक्ष वध, सती का दूसरा जन्म आदि के प्रसंग सुनाकर श्रोताओं भक्ति रस से जोड़ा। शंभुदयाल गौतम ने कई भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भजनामृत का पान करवाया।

कलशयात्रा के साथ भागवत कथा

छाण| बहरावंडाखुर्द में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। सुबह मुख्य बाजार में स्थित कुएं से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महिलाओं के सिर पर कलश रखे गए। बैंड बाजों की धुन पर महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी। कलश यात्रा पुलिस चौकी, बस स्टैंड होते हुए पाली रोड पहुंची।

सवाई माधोपुर. नंदोत्सवमें सजाई गई भगवान कृष्ण की झांकी। कथा में उपस्थित लोग।