पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1 लाख से कम आय वालों को 2 लाख का लोन

1 लाख से कम आय वालों को 2 लाख का लोन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर

नगरपरिषद क्षेत्र में निवास करने वाले एक लाख से कम आय वाले गरीब परिवारों को रोजगार के लिए 2 लाख रुपए का लोन दिया जाएगा। इस राशि पर सब्सिडी भी दी जाएगी। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि एक लाख से कम आय वाले शहरवासियों को रोजगार से जोड़ने के लिए नगर परिषद की ओर से 2 लाख रुपए तक की राशि का लाेन दिलवाया जाएगा। इसके लिए संबंधित आवेदनार्थी को रोजगार के लिए निर्धारित ट्रेड में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान होने वाला खर्च नगर परिषद वहन करेगी। इस संबंध में उन्होंने वार्ड पार्षदों को वार्ड के पात्र लोगों को लाभ दिलवाने के लिए प्रेरित किया।

आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को शौचालय निर्माण के लिए संबंधित परिवार को 8 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इस राशि में 4 हजार राज्य सरकार 4 हजार केंद्र सरकार का सहयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि जिन वार्डो में संबंधित परिवार 8 हजार रुपए की राशि में शौचालय नहीं बनवा सकते ऐसे वार्डो में वार्डवासियों की सहमति से स्थान चिन्हित कर कम्यूनिटी शौचालय बनवाए जाएंगे।