एक दिवसीय कैम्पस इंटरव्यू आज
सवाई माधोपुर| जिलारोजगार कार्यालय परिसर में 13 फरवरी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय कैम्पस इण्टरव्यू का आयोजन होगा। इसमें शिव शक्ति ग्रुप ऑफ कम्पनीज के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा लगभग 50 आशार्थियों का एसएससीआई नई दिल्ली द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं आरएसडब्ल्यूएम रींगस (सीकर) के द्वारा ट्रेनी मशीन ऑपरेटर पद के लिए आशार्थियों का चयन मौके पर ही किया जाएगा। इच्छुक जिनकी शैक्षणिक योग्यता सीनियर सैकंडरी उत्तीर्ण या इससे कम हो, 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के हो, शैक्षणिक दस्तावेज मय छाया प्रति एवं 2 पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर 13 फरवरी को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर इसका लाभ उठा सकते हैं।
राशनविक्रेता आज सौंपेंगे कलेक्टर को ज्ञापन (सवाई माधोपुर): राजस्थानराज्य अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघ जयपुर शाखा सवाई माधोपुर की ओर से 13 फरवरी सुबह 11 बजे समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। जिला महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 16 फरवरी को राजस्थान के राशन विक्रेता हड़ताल पर रहेंगे।