एसडीएम की आज चकेरी में जनसुनवाई
सवाई माधोपुर| उपजिलाकलेक्टर डॉ. विक्रम जिन्दल गोद ली गई पंचायतों के अटल सेवा केंद्रों पर जनसुनवाई करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 13 फरवरी को चकेरी में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक, छारोदा में दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक, 20 फरवरी को एण्डा में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक, कुण्डेरा में शाम 6 बजे से देर रात तक, 24 फरवरी को श्यामपुरा में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक, मखौली में शाम 6 बजे से देर रात तक, 27 फरवरी को बाडोलास में 11 से 12 बजे तक एवं रांवल में शाम 6 बजे से देर रात तक जनसुनवाई करेंगे।