पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो घायल

स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | हाउसिंगबोर्ड के रास्ते सर्किट हाउस के पास सोमवार को स्कूटी और बाइक दुर्घटना में बाइक पर सवार दो जने गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सामान्य चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया। एंबुलेंसकर्मी संजय मीणा और मनोज ने बताया कि हनुमान मीणा निवासी खैरदा और धमूण निवासी भरत सैन दोनों बाइक से हाउसिंग बोर्ड जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी से टक्कर हो गई। स्कूटी पर तीन लड़कियां सवार थी। टक्कर के बाद लड़कियां स्कूटी को उठाकर चलती बनी, लेकिन बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर घायल हो गए।