पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉस्टलर्स ने फेंके पत्थर, छात्रों कॉलोनीवासियों में विवाद

हॉस्टलर्स ने फेंके पत्थर, छात्रों कॉलोनीवासियों में विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर. (ऊपर) लवकुशकॉलोनी में रात को घरों में पत्थर फेंंके जाने के बाद हुए विवाद के बाद हॉस्टल में छात्रों से पूछताछ करती पुलिस (नीचे)हॉस्टलके बाहर खड़े कॉलोनीवासी।

भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर

खेरदाक्षेत्र में बसी लवकुश कॉलोनी में एक सप्ताह से असामाजिक तत्वों द्वारा रात्रि के समय आए दिन घरों में पत्थर फेंकने से कॉलोनीवासी परेशान है। रविवार रात को एक घर में पत्थर फेंकने की बात को लेकर कॉलोनीवासियों का पास ही एक हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से विवाद हो गया। मामला बढ़ता इससे पहले ही सूचना मिलने पर वहां पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने समझाइश कर दोनों पक्षों को शांत करवाया।

स्थानीय निवासी चंद्रमोहन सैन, राजेश सोयल, गिरधारी आदि ने बताया कि रात को करीब आठ बजे वे घर के बाहर बैठे हुए थे। इस दौरान अचानक घर के पीछे से एक पत्थर उनके सामने आकर गिरा। इसके बाद जब वे घर के पीछे गए तो वहां एक हॉस्टल के बाहर दो तीन युवक खड़े नजर आए। उनसे पत्थर फैंके जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दो युवक बाइक पर सवार होकर वहां से चले गए। इस बीच वहां कॉलोनी के अन्य लोग भी गए।

बाद में कॉलोनीवासियों की हॉस्टल में रह रहे छात्रों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को शांत करवाया। लोगों ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह से रात्रि के समय आए दिन कुछ असामाजिक तत्व घरों के पीछे से पत्थर फेंकते है।

शामढलते ही लग जाता है शराबियों का जमावड़ा

स्थानीयनिवासियों ने बताया कि शाम ढलते ही पानी की टंकी रेलवे लाइन के आसपास शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। रेलवे लाइन के आसपास सुनसान जगह होने से असामाजिक तत्व आराम से बैठकर शराब पीते है। इसके बाद ये लोग कॉलोनी के बीच रास्ते में दोपहिया वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इससे आने-जाने वालो को परेशानी होती है। इसका विरोध करने पर उक्त लोग लड़ाई-झगड़े पर उतारु हो जाते है। उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व रेलवे लाइन के पास बैठकर शराब पीते समय दो युवकों में झगड़ा होने के बाद देसी कट्टे से फायर किए जाने से एक युवक की मृत्यु हो चुकी है।