पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवतगढ़ के लोगों को मिलेगी रोडवेज की सुविधा

भगवतगढ़ के लोगों को मिलेगी रोडवेज की सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेसहित आसपास के जौंला, कावड़, रेवतपुरा, घुड़ासी आदि गांवों के लोगों के परिवहन की समस्या से निजात मिल सकेगी। कस्बे से इन गांवों में होकर सवाई माधोपुर के लिए ग्रामीण परिवहन की रोडवेज का बसों का संचालन शुरू हो रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता सत्यनारायण मोदी, राजेंद्र सिंह गोहिल एवं रामजीलाल काका सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि भगवतगढ़ से सवाई माधोपुर के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बसों के संचालन का शुभारंभ 11 दिसंबर को खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल सुबह 11 बजे पीला तालाब स्थित बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि बस से रेवतपुरा, जौंला, कावड़, घुड़ासी आदि गांवों के लोगों को भी परिवहन सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा दूसरी बसों का संचालन भी शीघ्र करवाया जाएगा।