- Hindi News
- शैम्पेन एवं केक काटने के साथ मनाया शर्मिला का 71वां जन्मदिन
शैम्पेन एवं केक काटने के साथ मनाया शर्मिला का 71वां जन्मदिन
फिल्मस्टार शर्मिला का 71वां जन्मदिन सोमवार को रणथंभौर में मनाया गया। इस मौके पर पूरे परिवार ने होटल के गार्डन में फायर कैंप किया और इसी दौरान पहले शैम्पेन खोली गई और बाद में केक काटा गया। इस मौके पर सैफ अली खान एवं उनकी प|ी करीना सहित परिवार के अन्य सदस्य वहां मौजूद थे। अपने जमाने की जानी मानी अदाकारा शर्मिला इन दिनों रणथंभौर में है। उनके 70 वर्ष की होने पर उनके पुत्र सैफ अली एवं बहु करीना के साथ उनकी पुत्री एवं दूसरे बेटे सहित कुल नौ लोग रविवार शाम यहां पहुंचे थे। इस परिवार ने इस जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए प्रकृति की अनुपम कृति रणथंभौर को चुना है।
सवाई माधोपुर. रणथंभौरनेशनल पार्क में भ्रमण के लिए जाती सोहा अली खान, शर्मिला टेगौर पीछे बैठे कुणाल।