पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज तो दूर, नहीं चलती है कोई भी बस

रोडवेज तो दूर, नहीं चलती है कोई भी बस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवतगढ़| ग्रामपंचायत मुख्यालय लोरवाड़ा जटवाड़ा के लोगों को परिवहन सुविधा के अभाव में आने जाने के लिए डग्गेमार वाहनों का ही सहारा है। गांव के सरपचं डालचंद सैनी सहित अन्य ग्रामीणों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर अपनी व्यथा से अवगत कराया है। सरपंच ने बताया कि लोरवाड़ा एवं जटवाड़ा पंचायतों की आबादी पन्द्रह हजार से अधिक है। वहीं आसपास के कई गांवों का व्यापारिक केन्द्र होने से कई गांव यहां से सीधे जुड़े हुए है। ऐसे में रोडवेज तो दूर निजी बसों का संचालन भी यहां से सवाई माधोपुर या अन्य स्थानों के लिए नहीं होने से लोगों को आने जाने के लिए परेशान होना पड़ता है।

लोगों को आने जाने के साधन के रूप में डग्गेमार एवं ओवरलोड़ जीपों का ही सहारा है। इन जीपों के चलने का समय भी निर्धारित नहीं है। ऐसे में लोग साधनों के अभाव में भटकते रहते है। सरपंच ने यह भी बताया कि कुछ वर्षों पहले लोरवाड़ा जटवाड़ा से जयपुर के लिए रोडवेज बस चलती थी, लेकिन उसे भी कई साल पहले बंद कर दिया गया। सवाई माधोपुर में डिपो खुलने के बाद लोगों को आशा बंधी थी।