दानिश अबरार का किया स्वागत
सवाई माधोपुर| राजस्थानप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव बनने के बाद सोमवार को पहली बार सवाई माधोपुर पहुंचने पर दानिश अबरार का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जावेद कासिम ने बताया कि दानिश अबरार सुबह जयपुर से रवाना होकर सवाई माधोपुर पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।
सवाई माधोपुर पहुंचने से पूर्व मलारना चौड़, भाड़ौती, अजनोटी, मैनपुरा, सूरवाल, करमोदा सहित रास्ते के कई गांवों में ग्रामीणों एवं कांग्रेसियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय पर पहुंचने पर आदर्श नगर, ट्रक यूनियन, श्रीमाल कटला, रणथंभौर चौराहा तथा मुख्य बाजार में लोगों ने दानिश अबरार के काफिले को रोककर उनको माला पहनाई। इसके बाद अबरार अपने निवास अबरार फार्म हाउस पहुंचे, जहां पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पंचायतीराज चुनावों में एकसाथ जुटकर कांग्रेस का परचम लहराने का आह्वान किया। साथ ही राजस्थान विश्वविद्यालय में कांग्रेस की जीत की सभी को बधाई दी। इस अवसर पर दानिश ने वर्तमान प्रदेश सरकार के काम काज का कच्चा चिट्ठा भी खोला। अबरार ने कहा कि सवाई माधोपुर जिले में भाजपा और उसकी सरकार के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया, लेकिन सरकार ने जिले को क्या दिया। आज एक साल पूरा होने पर भाजपा के चारों विधायकों एवं सांसद के पास एक भी काम नहीं है, जिसे वे अपनी उपलब्धी या जन सुविधा के नाम पर गिना सके। उन्होंने कहा कि सरकार बनाना एक बात होती है और सरकार में रह कर जनता के लिए काम करना दूसरी बात। यहां आलम यह है कि तो प्रदेश में सरकार चल रही है और ही जनता के लिए कोई काम हो पा रहा है। दानिश ने कहा कि इसकी सच्चाई आज सवाई माधोपुर में हुई भाजपा की बैठक में ही सामने गई। वहां प्रभारी एवं नेताओं की मौजूदगी में भाजपा के ही कार्यकर्ताओं ने सरकार के काम काज की सच्चाई का आईना दिखा कर आडे हाथों लिया है। जिस सरकार से उनके कार्यकतार्ता खुश नहीं है उस सरकार ने जनता के लिए एक साल में क्या किया होगा यह किसी से छुपा नहीं है। भाजपा को जितना बढ़ना था वह पूरा हो चुका है अब उसके पतन का समय शुरू होने जा रहा है।