पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालियां नहीं होने से रास्ते में भरा पानी

नालियां नहीं होने से रास्ते में भरा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्ट्रेटके पीछे गणेशनगर बी में बीच रास्ते में नालियों का गंदा पानी भरा रहने से कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कॉलोनी में नाली नहीं बनी होने से गंदा पानी मकानों के सामने बीच रास्ते में भरा हुआ है। इसके चलते उन्हें बाजार आने जाने के लिए गंदे पानी के बीच होकर निकलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में नालियों का गंदा पानी कॉलोनी में खाली पड़े एक भूखंड में चला जाता था, लेकिन गत दिनों संबंधित भूखंड मालिक द्वारा मकान निर्माण करवाए जाने की बात कहकर नाली का पानी भूखंड में छोड़ने से मना कर दिया। कॉलोनीवासियों आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी में नाली का निर्माण करवाए जाने की मांग की है।

पैदलनिकलना दुश्वार

खिरनी| रैगरानबैरवान ढाणी से खिरनी में जाने वाले आम रास्ते में घरों से निकलने वाला गंदा पानी बीच रास्ते में फैला रहने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां नालियां नहीं होने से लोगों को इस समस्या से पड़ रहा है। ऐसे में यहां से पैदल निकलना भी दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

हाइवेपर गड्ढे बने परेशानी का सबब

कुस्तला| सवाईमाधोपुर-कोटा मेगा हाइवे पर बने गड्ढे इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। गत दिवस जीनापुर बोरिफ मार्ग के सामने हाइवे पर बड़े गड्ढों से एक मोटर साइकिल चालक चोटिल हो गया था। ग्रामीणों ने बताया की आए दिन इन गड्ढों से वाहन चालक चोटिल हो रहे है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत भी करा दिया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र हाइवे पर हो रहे गड्ढे को सही करवाने की मांग की है।

भगवतगढ़|ग्रामपंचायत आदलवाड़ा के मुख्य चोराहों पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से हैंडपंपों का पानी फैलने से कीचड़ की समस्या बनी हुई है। गांव के माखन सिंह मीना ने बताया कि हैंडपंपों का पानी सड़क पर फैलकर कीचड़ बढ़ा रहा है। ग्रामीणों ने कीचड़ से निजात दिलवाने की मांग प्रशासन से की है।

खिरनी. रैगरानबैरवान ढाणी से खिरनी जाने वाले आम रास्ते पर नालियों के अभाव में जम