पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा केंद्रों के सुरक्षा गार्डों को डेढ़ साल से मानदेय नहीं

सेवा केंद्रों के सुरक्षा गार्डों को डेढ़ साल से मानदेय नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | जिलेके विभिन्न पंचायतों पर बने राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर कार्यरत सुरक्षा गार्डों को डेढ़ साल से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुस्तला सेवा केंद्र के सुरक्षा गार्ड कन्हैयालाल, रजमाना के भवानी शंकर, बिणजारी के कैलाश वैष्णव, करमोदा के इलियास खान सहित अन्य सेवा केंद्रों पर कार्यरत सुरक्षा गार्डों ने बताया कि डेढ़ साल से मानदेय नहीं मिलने से उन्हेंं आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बारे में कई बार संबंधित उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। वहीं ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग से इस संबंध में आदेश भी जारी हो गए है, लेकिन अभी तक मानदेय जारी नहीं हुआ है।

थानेपर झगड़ा करते गिरफ्तार (सवाई माधोपुर) | कुस्तलाचौकी प्रभारी जमील खान ने कुस्तला निवासी पूनीराम पुत्र राधाकिशन और चंद्रप्रकाश पुत्र पूनीराम प्रजापत को थाने पर झगड़ा करते गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों थाने पर शिकायत लेकर पहुंचा कुस्तला निवासी जानकी लाल प्रजापत से मारपीट करने पर उतारु हो गए थे।