- Hindi News
- पढ़ाई के दौरान बाहर आया छात्र बाइक से टकराया
पढ़ाई के दौरान बाहर आया छात्र बाइक से टकराया
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर
राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 11 का छात्र सोमवार को पढ़ाई के दौरान भी स्कूल से बाहर सड़क पर गया, जिससे वह बाइक की टक्कर से घायल हो गया 108 एंबुलेंस द्वारा उसे सामान्य चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया। खास बात थी कि छात्र के घायल होने की जानकारी शिक्षकों को नहीं थी।
एंबुलेंसकर्मी ठंडीराम और रामकेश मीणा ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरवाल के सामने स्कूल का छात्र श्यामोता निवासी बहादुर पुत्र प्यारेलाल मीणा बाइक की टक्कर से घायल हो गया था। दोपहर 2.48 बजे कॉल आने पर घायल को लेने के लिए स्कूल के सामने एंबुलेंस पहुंची और घायल छात्र को सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर ले जाया गया। घायल छात्र के सिर में गंभीर चोट आई।
स्कूलीपोशाक में था
राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय सूरवाल स्कूल का समय सुबह दस से चार बजे तक का है, लेकिन कक्षा 11वीं का छात्र बहादुर मुख्य सड़क पर पौने तीन बजे घायल हो गया। एंबुलेंसकर्मी ठंडीराम ने बताया कि 2:48 बजे छात्र के दुर्घटना होने की कॉल आई और 2:55 पर उसे घटनास्थल से रिसीव किया गया। सवा तीन बजे घायल छात्र को सवाई माधोपुर अस्पताल में चिकित्सक के सामने उपचार के लिए छोड़ा गया। छात्र स्कूल की पोशाक में था।
मैं परीक्षा के कामकाज में व्यस्त था
^स्कूलमें कक्षा 11वीं का छात्र बहादुर सोमवार को पढ़ने के लिए आया था। मैं कक्षा 11वीं को पढ़ाता हूं और उसे मैंने कक्षा में देखा था। वह घायल हुआ, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझ पर परीक्षा का भार है। मैं परीक्षा के कामकाज में व्यस्त था। कक्षाध्यापक से बात कर लो। घनश्याम,शिक्षक
मैंतो अवकाश पर हूं
^मैंसोमवार को विद्यालय में नहीं था। मैं अवकाश पर हूं। स्कूल के शिक्षकों को ही इस बारे में जानकारी हो सकती है। वैसे छात्रों पर पूरी निगरानी रखी जाती है। शिवचरणपारीक, प्रधानाध्यापक