पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब पीकर झगड़ा करते दो को पकड़ा

शराब पीकर झगड़ा करते दो को पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | शिवाड़चौकी प्रभारी ने झगड़ा करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी हनुमान मीणा ने बताया कि सारसोप निवासी बाबूलाल पुत्र रामनारायण नाथ और आशाराम पुत्र प्रहलाद गुर्जर दोनों शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। इनमें बाबूलाल के खिलाफ चौथ का बरवाड़ा थाने में कई मामले दर्ज है तथा यह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इनकी बाइक जब्त कर ली।

छहवाहनों के चालान काटे, एक वाहन जब्त

कुस्तलाचौकी प्रभारी जमील खान ने वाहनों की जांच के दौरान छह वाहनों के चालान काटे तथा एक वाहन को जब्त किया।