पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लॉक जिला स्तरीय प्रतियोगिता 20 को

ब्लॉक जिला स्तरीय प्रतियोगिता 20 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | माध्यमिकशिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा सत्र 2014-15 में विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक एवं सृजनात्मक कौशल अभिवृद्धि के लिए ब्लॉक जिला स्तर पर निबंध, आशु भाषण, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला एवं एकल गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 दिसंबर को होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों को कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को 9 दिसम्बर को संबंधित ब्लॉक के राउमावि पर भिजवाने के निर्देश दिए हैं।

कोटाविश्वविद्यालय के परीक्षा आवेदन फॉर्म आमंत्रित

सवाईमाधोपुर | कोटाविश्वविद्यालय कोटा की मुख्य परीक्षा 2015 के परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. हरलाल सिंह ने बताया कि बीए एवं बीकॉम पार्ट प्रथम की सभी नियमित तथा स्वयंपाठी छात्राएं 12 दिसंबर तक अपने परीक्षा फॉर्म की हार्डकॉपी महाविद्यालय में आवश्यक रूप से जमा कराएं। अधिक जानकारी के लिए छात्राएं महाविद्यालय के सूचना पट्ट को पढ़ सकती हैं। उन्होंने बताया कि अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता जो 8, 9 तथा 10 दिसंबर को कन्या महाविद्यालय द्वारा संपन्न करवाई जानी थी, आयुक्तालय के आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

श्मशानके रास्ते में अतिक्रमण, कार्रवाई की मांग

चौथका बरवाड़ा | बलरियापंचायत के कंवरपुरा गांव मे श्मशान के रास्ते में अतिक्रमण से लोग परेशान है। इस बारे में शनिवार को गांव के कई लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। गांव के कालूराम मीना, पुखराज, जंसी लाल आदि द्वारा तहसीलदार के नाम आफिस कानूनगो को दिए ज्ञापन में बताया कि कुछ लोगों ने श्मशान जाने वाले रास्ते मे अतिक्रमण कर रखा है। ऐसे में शव को श्मशान घाट तक ले जाने मे काफी परेशानी आती है। इस बारे मे अतिक्रमण करने वाले को कई बार समझाया जा चुका है, लेकिन वह अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। ऐसे मे लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।