पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साक्षरता प्रेरकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू

साक्षरता प्रेरकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बौंली | साक्षरताएवं सतत शिक्षा के तत्वावधान में 8 दिसंबर से महिला एवं पुरुष प्रेरकों के पंचायत समिति परिसर में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता शिविर प्रभारी रामबाबू शर्मा ने की। इस मौके पर उन्होंने संभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रेरक प्रशिक्षण के दौरान मन लगाकर बताई गई विधाओं को सीखें एवं उनका अपने कार्यक्षेत्र में उपयोग करें। शिविर के दौरान संदर्भ व्यक्ति राजेंद्र सारस्वत, रामबाबू नापित ने साक्षर भारत कार्यक्रम, बुनियादी साक्षरता, बुनियादी शिक्षा एवं सतत शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। शिविर में पहले दिन नामांकित 37 में से 34 महिला एवं पुरुष प्रेरकों ने भाग लिया।

बाजारसे महंगे दामों में खरीदना पड़ रहा है खाद

कुस्तला| कस्बेमें यूरिया खाद का वितरण नहीं होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया की खाद का वितरण नहीं होने से उन्हें बाजार से महंगे दाम में बाजार से खाद खरीदना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक हानि हो रही है। इन दिनों फसलों का पानी पिलाया जा रहा है, जिसके साथ साथ यूरिया खाद की भी आवश्यकता पड़ रही है। किसानों ने प्रशासन से यूरिया खाद उपलब्ध करवाने की मांग की है।

रोडवेजबस का शुभारंभ 11 को

शिवाड़| पंचायतटापुर के एचेर गांव में 11 दिसंबर दोपहर 12 बजे रोडवेज बस का शुभारंभ खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता हनुमान जांगिड़ ने बताया की यह बस सुबह 7 बजे जिला मुख्यालय से रवाना होगी, जो कावड़, जौला, भगवतगढ़, एचेर, सारसोप, महापुरा होते हुए जामडोली पहुंचेगी।

किसानकार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग 17 को

कुस्तला| भारतीयकिसान संघ तहसील शाखा सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष हनुमान प्रसाद मीणा की अध्यक्षता में कृषि उपज मंडी सवाई माधोपुर परिसर में हुई। तहसील मंत्री कैलाश सैनी ने बताया कि बैठक में तहसील क्षेत्र में संगठन विस्तार के लिए 17 दिसंबर को किसान कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अभ्यास वर्ग में प्रांत एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष सीताराम मीणा, सुमेरसिंह, गजानंद चौधरी, श्योकरण मीणा, भैरूलाल मीणा, मदनलाल मीणा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।