पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ तथा पॉलिथीन जब्ती अभियान

नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ तथा पॉलिथीन जब्ती अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद की ओर से सोमवार को अतिक्रमण हटाओ तथा पॉलिथीन जब्त अभियान चलाया गया, जिसमें नप ने दुकानदारों द्वारा पॉलिथीन का उपयोग तथा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई तथा जुर्माना नहीं देने पर सामान जब्त कर लिया।

नगर परिषद आयुक्त पंकज कुमार मंगल ने बताया की अभियान के तहत बाजार में दुकानदारों तथा लोगों द्वारा तख्ते, बांस, सीढ़ियां, कुर्सियां, बेंच आदि सामान सड़क पर रखकर अतिक्रमण रखा था। सामान के मालिकों से सामान डाल कर अतिक्रमण किए जाने को लेकर जुर्माना वसूल किया। वहीं जुर्माना नहीं देने पर उनके मौके पर रखे सामान की जब्ती कर लिए। अभियान में नप आयुक्त, गजेंद्र सिंह राजावत, अनिल, अनुराग यादव सहित नगर परिषद के अन्य कार्मिक शामिल थे।