- Hindi News
- सवाई माधोपुर| सवाईमाधोपुर विधायक दीया कुमारी ने चिकित्सा विभाग के
सवाई माधोपुर| सवाईमाधोपुर विधायक दीया कुमारी ने चिकित्सा विभाग के
सवाई माधोपुर| सवाईमाधोपुर विधायक दीया कुमारी ने चिकित्सा विभाग के निदेशक के साथ जिला चिकित्सालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से बातचीत करके उनकी कुशलक्षेम पूछी। अव्यवस्थाओं के लिए संबंधित कर्मचारियों अधिकारियों को निदेशक द्वारा फटकार लगाई गई और तुरंत व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विधायक ने सुरक्षा कर्मचारियों को तुरंत लगाने की भी बात कही।
भाजपाकार्यकर्ताओं का सम्मेलन
सवाई माधोपुर| पंचायतीराजचुनावों को लेकर सवाई माधोपुर पंचायत समिति के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल मीणा की अध्यक्षता में गौत्तमाश्रम ट्रस्ट में हुआ। मीणा ने बताया कि सम्मेलन में प्रभारी हरिप्रसाद बोहरा, जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनावों के दिशा-निर्देश दिए। बैठक में 13 दिसंबर को प्रदेश स्तर पर सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के अवसर पर जयपुर में होने वाले सम्मेलन में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पहुंचने के निर्देश दिए। बैठक में मंडल महामंत्री गिर्राज गुर्जर, देवनारायण मीणा, चंद्रप्रकाश सुगंधी, अशोक बरवाड़ा, रामप्रसाद सैनी, किशन मीणा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाकपापदाधिकारियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
सवाई माधोपुर| भारतीयकम्युनिस्ट पार्टी की ओर से सोमवार को विभिन्न समस्याओं के संबंध में प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व पार्टी पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया गया। जिला सचिव रामगोपाल गुणसारिया ने बताया कि सुबह 11 बजे पार्टी के रामसिंह चौहान, फिरोज खान, छोटूलाल, रईस अहमद, रामविलास गुर्जर, कालूराम मीणा, संतोष बैरवा, मुकेश, गंगादेवी, दुर्गालाल सहित कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे। इसके बाद दोपहर दो बजे पार्टी पदाधिकारियों ने मनरेगा में कटौती, महंगाई, शिक्षा, दलितों पर अत्याचार आदि के संबंध में प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
न्यूज़ इनबॉक्स
सवाई माधोपुर. सोमवारको चिकित्सा विभाग के निदेशक के साथ जिला अस्पताल का जायजा लेती विधायक दीया कुमारी।
चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश