- Hindi News
- खेत पर अतिक्रमण कर जेसीबी से उखाड़ दिए पेड़
खेत पर अतिक्रमण कर जेसीबी से उखाड़ दिए पेड़
नसं सवाई माधोपुर | कोतवालीथाना क्षेत्र के आलनपुर गांव के पास एक खेत पर यहीं के कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिया और जेसीबी चलाकर पौधों को नष्ट कर दिया। पीडि़ता दीपा प|ी शंकरलाल माली निवासी आलनपुर ने महिला थाने में दस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने इन लोगों के खिलाफ अभद्रता और मारपीट का भी आरोप लगाया।
पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने मानटाउन क्षेत्र के जटवाड़ा निवासी शिवदयाल, देवकी जाट और कोतवाली क्षेत्र के आलनपुर निवासी सत्यनारायण पुत्र केसरलाल माली, रामकेश पुत्र केसरलाल, रामजीलाल पुत्र मोतीलाल, राधेश्याम पुत्र गंगाधर, राजू पुत्र गंगाधर, रामहरि पुत्र मोतीलाल, रमेश पुत्र रामजीलाल, सुरेश पुत्र रामजीलाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसकी जांच एएसआई शरीफ अली को सौंपी गई है।
ज्यादतीका प्रयास
अंबेडकरकॉलोनी निवासी एक महिला ने पति सहित कुछ लोगों के खिलाफ ज्यादती के प्रयास का मामला महिला थाने में दर्ज कराया है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि पति से तलाकनामे की कार्रवाई चल रही है। पीडि़ता ने बताया कि उसका पति कुछ लोगों के साथ घर में जबरदस्ती घुस गया और ज्यादती का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।