- Hindi News
- जस्टाना | पीपलदामें राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट
जस्टाना | पीपलदामें राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट
जस्टाना | पीपलदामें राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामने पानी एवं कीचड़ फैला रहने से छात्राओं को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्था प्रधान उगंती देवी मीणा ने बताया कि विद्यालय गेट के सामने नाली के अभाव में स्कूल के आस पास के कुओं हैंडपंपों का पानी बहकर स्कूल के गेट के सामने जमा हो जाता है। कीचड़ पानी के अलावा गेट के सामने उगे बबूल भी छात्राओं के लिए परेशानी साबित हो रहे हैं। छात्राओं एवं संस्था प्रधान ने विद्यालय के सामने नाली निर्माण सीसी निर्माण कराने की मांग की है।
अपराधियोंको गिरफ्तार किया जाए
सवाई माधोपुर | छात्रनेता रामबाबू फागणा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जिले में हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की है। फागणा ने बताया कि जिले में महिला एवं छात्राओं के साथ अपराध बढ़ता जा रहा है और जिले के प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा प्रशासन से तेजाब प्रकरण सहित अन्य मामलों की जांच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
विकासकार्यों में अनियमितता
सवाई माधोपुर | ग्रामपंचायत तारणपुर के लोगों ने सरपंच द्वारा एक अप्रैल 2010 से दस जनवरी 2014 तक करवाए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में गांव के उपसरपंच शंकरलाल सहित लोगों ने अधिकारियों को पत्र भी दिया है। सीवरेज कनेक्शन ठीक किया जाए: मीणा कॉलोनी के आशाराम मीणा ने रूडिप के अधिकारियों को पत्र लिखकर उनके यहां किए गए सीवरेज कनेक्शन को सही करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कनेक्शन सही नहीं होने से गंदगी एवं बदबू की समस्या बनी हुई है।
देखरेखके अभाव में जर्जर हो रहा है पटवार
खिरनी | कस्बेके गढ़ खाई में कई सालों पहले लाखों रुपए की लागत से बना पटवार घर सार-संभाल के अभाव में जर्जर होता जा रहा है। सरपंच सुरेशचंद मीणा, तंवर सिंह राजावत सहित ग्रामीणों ने बताया कि जब से यह पटवार भवन बना है तब से लेकर आज तक इसकी सार-संभाल नहीं हुई है, वहीं आज तक इस भवन में पटवारी भी नहीं बैठा है, जिससे यह जर्जर होता जा रहा है तथा इसमें बबूल के पेड़ उग गए हैं।
शिक्षकसंघ (सियाराम) का धरना स्थगित
सवाई माधोपुर | राजस्थानशिक्षक संघ (सियाराम) का एकीकरण को लेकर 22 सितंबर को जयपुर में होन