पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन 30 तक

छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन 30 तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन 30 तक

सवाई माधोपुर| राजकीयपीजी कॉलेज के महिला छात्रावास में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक आवेदन भरे जाएंगे। प्राचार्य ने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस को शाम पांच बजे तक महाविद्यालय संकाय शाखा में आवेदन प्राप्त कर महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत छात्राएं ही छात्रावास में आवेदन कर सकती हैं।

समाधानके लिए विधायक से मिले

बौंली| उपखंडक्षेत्र के ग्राम नीमोद, कराडी, गुडला नदी आदि गांवों की समस्याओं को लेकर ग्राम के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक कुंजीलाल मीणा से शनिवार को बौंली क्षेत्र के प्रवास के दौरान मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्राम के भाजपा युवा नेता रायसिंह गुर्जर ने बताया कि ग्रामीणों ने विधायक से नीमोद में देवनारायण मंदिर पर पंच हथाई एवं गुडला नदी में सीसी रोड बनवाने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने जयपुर से झाडोदा तक आने वाली राजस्थान पथ परिवहन निगम की बस को झाडोदा से नीमोद तक बढ़वाने की मांग की।

उपतहसील में पद रिक्त

खंडार| उपतहसीलकार्यालय बहरावंडा कलां में करीब एक वर्ष से नायब तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उपतहसील मुख्यालय पर शीघ्र नायब तहसीलदार लगाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि उप तहसील कार्यालय बहरावंडा कलां में नायब तहसीलदार का पद एक वर्ष से रिक्त पड़ा हुआ है।