रामलीला में राम जन्म
रामलीला में राम जन्म
सवाई माधोपुर| रामलीलामंडल समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में शुक्रवार को स्थानीय कलाकारों द्वारा कई लीलाओं का मंचन किया गया। समिति के महामंत्री राजेंद्र कुमार तथा प्रवक्ता रामावतार जैमिनी ने बताया कि रात्रि को होने वाली रामलीला में श्रीराम जन्मोत्सव, भांड़ों द्वारा राजा दशरथ को गीतों के माध्यम से बधाई आदि लीलाओं का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए शहर सहित आसपास की महिलाएं, पुरुष तथा बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।