कबड्डी मे खंडार खो-खो में बौंली विजेता
भास्कर न्यूज | चौथ का बरवाड़ा
कस्बे के राउमावि खेल मैदान मे चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। शनिवार को कई खेलों के फाइनल मैच खेले गए। इसमें कबड्डी में खण्डार तथा खो-खो मे बौंली की टीम विजेता रही। इस अवसर पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि चौथ माता ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष शंकर लाल सैनी ने कहा की अनुशासन के साथ खेली गई प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। खिलाड़ी को हमेशा हार-जीत से ऊपर उठकर खेलना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सरपंच बादम सैनी तथा विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य लाली देवी गुर्जर, उपसरपंच चौथमल वर्मा, रामविलास गुर्जर, जाकिर खान, सुरेन्द्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश मीना एवं संयोजक दामोदर शर्मा, रमेश शर्मा आदि ने भी विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन नोडल प्रभारी गिर्राज वर्मा ने किया।
येरहे विजेता: जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी मे खण्डार की टीम प्रथम तथा बामनवास दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह खो-खो में बौंली प्रथम खण्डार दूसरे स्थान पर रही। मैच रेफरी शकील अहमद राकेश वर्मा ने बताया कि 100 मीटर दौड़ मे खण्डार के आकाश मीना प्रथम सवाई माधोपुर के आरिफ दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 50 मीटर मे दिलराज माली प्रथम असफाक दूसरे स्थान पर, 400 मीटर रिले में खण्डार प्रथम, बौंली दूसरे, जिमनास्टिक मे बौंली प्रथम खण्डार की टीम दूसरे स्थान पर रही। लम्बी कूद मे बामनवास के दिलीप महावर प्रथम रहे।
चौथका बरवाड़ा| कस्बेके राउमावि खेल मैदान में 24 सितंबर से फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी। संयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता में सवाई माधोपुर जिले के साथ-साथ बूंदी, इंद्रगढ़, लाखेरी आदि स्थानों की भी फुटबॉल टीमें भाग लेंगी।
सवाईमाधोपुर| जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ग्रामीण शिक्षा केन्द्र जगनपुरा (खवा) में आयोजित की जाएगी। डीईओ(प्रारंभिक) रामनिवास महावर ने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के 14 वर्षीय छात्र छात्राएं भाग लेंगे।
चौथ का बरवाड़ा. खिलाड़ियोंको पुरस्कार देते अतिथि।
चौथ का बरवाड़ा. प्रतियेागितामें कबड्डी का फाइनल खेलती टीमें।