पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरस्कार वितरण के साथ विज्ञान मेला सम्पन्न

पुरस्कार वितरण के साथ विज्ञान मेला सम्पन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | सवाई माधोपुर

राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर में 17 सितंबर से चल रहे विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी एवं जनसंख्या शिक्षा मेले का समापन शनिवार को समारोह पूर्वक हुआ। मेले में विभिन्न विद्यालयों से आई बाल वैज्ञानिक प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया, वहीं समापन अवसर पर ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एमपी जैन थे, अध्यक्षता डाॅ.अकरम खान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वजीरपुर प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार शर्मा उपस्थित थे।

प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र जैन ने बाल वैज्ञानिकों द्वारा तीन दिन तक मेले में की गई गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। वहीं मेला प्रभारी वीरपाल सिंह एवं सचिव राजेश गर्ग ने मेले का प्रतिवेदन सुनाया। मुख्य अतिथि जैन ने बालकों से कहा कि इस प्रकार के मेलों से उन्हें आगे आने का अवसर मिलता है। ऐसे में हम सभी का कर्त्तव्य है कि बाल प्रतिभाओं को अच्छे से प्रोत्साहित कर बालकों में सृजनात्मकता भरें। समारोह के अध्यक्ष डाॅ. अकरम खान ने कहा कि प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन मिले तो वे अपना सर्वोत्कृष्ट परिणाम दे सकते हैं। उन्होंने मेले में बालकों को जो सीखने को मिला उसे जीवन में उतारने का संदेश भी दिया।

मेले के समापन अवसर पर क्विज, वाद विवाद, सेमीनार, लोकनृत्य, रोल प्ले, प्रादर्श प्रदर्शन जूनियर एवं सीनियर वर्ग सहित अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता, उप विजेता एवं तृतीय स्थान पर रहे बालकों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

शिक्षाशनिवार मनाया

भगवतगढ़| निकटवर्तीग्राम बनोटा के राजकीय उच्च‍ प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा शनिवार मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष प्रभुलाल मीना ने छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार एवं जीवन मूल्य सीखने की बात कही। उन्होंने कहा कि शनिवार को बालकों को जीवन मूल्यों से संबंधित प्रसंग एवं जीवनियां सुनाकर उन्हें महापुरुषों के आदर्शों को सिखाया जाना चाहिए। शिक्षा शनिवार के अवसर पर बालकों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुए। विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

12वर्षीय समूह साधना की दी जानकारी

बौंली| अखिलविश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की प्रेरणा से तीन