पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेल नगर में चोरी, हजारों का सामान पार

पटेल नगर में चोरी, हजारों का सामान पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | पटेलनगर में शुक्रवार रात्रि एक मकान से चोरों ने हजारों का सामान पार कर लिया। पीड़ित सत्यनारायण गोयल पुत्र परमानंद ने कोतवाली थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि चोर मकान से एलसीडी, एक सोने का लॉकेट, दो सोने की अंगूठी, चांदी की पायजेब, साड़ियां, नकदी और कीमती घड़ी आदि सामान चुराकर ले गए। इससे उसे हजारों का नुकसान हुआ है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अवैध खनन से बिगड़ रहा है पर्यावरण

बौंली| थड़ी गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उनके ग्राम में पहाड़़ पर अवैध खनन होने की शिकायत की है। गांव के रामहेत गुर्जर, दिनेश गुर्जर सहित गांव के लोगों ने बताया कि उनके गांव के पहाड़ से लोगों द्वारा करीब पांच सालों से निरंतर अवैध रूप से ब्लास्ट कर पत्थरों का खनन कर पत्थर निकाल कर बेचा जा रहा है। करीब 275 बीघा पहाड़ में अवैध खनन होने से पहाड़ पर उगे पेड़-पौधे भी नष्ट हो रहे हैंैै। सुबह-शाम होने वाले इन ब्लास्ट के धमाकों से कई मकानों की दीवारों में दरारें भी गई हैंै। दो साल पहले ब्लास्टिंग के समय एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।