पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक पर पशु चराते दो गिरफ्तार

ट्रैक पर पशु चराते दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

आरपीएफथाना ने अभियान के दौरान शनिवार को सवाई माधोपुर से लाखेरी के बीच ट्रैक पर गाय-भैंस चराते पशुपालक मथुरा पुत्र बिशन गुर्जर और कन्हैया पुत्र गजानंद गुर्जर निवासी लबान को ट्रैक पर पशु चराते गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निहाल सिंह ने बताया कि कुस्तला, आमली, रवांजना डूंगर और लाखेरी रेलवे स्टेशनों की ट्रैक पर पेट्रोलिंग की तथा यहां के पशुपालकों एवं किसानों को ट्रैक पर पशु नहीं चराने के लिए समझाया। थाना प्रभारी ने बताया कि इससे पूर्व सवाई माधोपुर से मखोली के बीच भी पशुपालकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

रेलवेनियमों के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा

थानाप्रभारी निहाल सिंह ने बताया कि शनिवार को रेलवे नियमों के उल्लंघन के कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध रूप से पांच वेंडरों, विकलांग कोच में तीन यात्रियों, नो पार्किंग में एक और उत्पात मचाते एक को गिरफ्तार किया है।

भामाशाहशिविर में उत्पात मचाते पकड़ा : करमोदागांव में शनिवार को लगे भामाशाह योजना में मानटाउन थाना पुलिस ने उत्पात मचाते पारिस खां पुत्र नसरुद्दीन निवासी दोंदरी को गिरफ्तार किया है।

टक्करमारने का केस दर्ज : बौंलीथाना पुलिस में केदार प्रसाद पुत्र रामफूल मीणा निवासी सहरावता ने जलसिंह पुत्र श्योराम गुर्जर के खिलाफ टक्कर मारने का मामला दर्ज कराया है।