पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी पट्टे जारी करने का मामला

फर्जी पट्टे जारी करने का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | नगरपरिषद के अधिकारी एवं सभापति के हस्ताक्षर स्कैन कर फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में न्यायालय में इस्तगासे के माध्यम से मामला दर्ज करवाया है। इस प्रकरण में नगर परिषद सभापति कमलेश जैलिया, तत्कालीन आयुक्त इकरामुद्दीन, प्रदीप मीना, कनिष्ठ लिपिक विकास शर्मा ने फर्जी पट्टे प्रकरण में तत्कालीन सब रजिस्ट्रार एवं वर्तमान तहसीलदार जिला निर्वाचन अधिकारी, रामचरण मीना, रेलवे कॉलोनी निवासी किशोरी लाल, अंसारी मोहल्ला निवासी मुकद्दस खां, मिर्जा मोहल्ला निवासी सलमान खां, शेरपुर निवासी नवल किशोर, वेयर हाउस कालोनी निवासी मुकेश नवल, लोदीपुरा निवासी गंगाधर रैगर के खिलाफ एसीजेएम न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत कर मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि मुल्जिमों ने सभापति, आयुक्त एवं अन्य कर्मचारियों के फर्जी हस्ताक्षर स्कैन कर पट्टे रजिस्टर्ड कर दिए।