पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देलवार मेले में पदों की प्रस्तुतियां

देलवार मेले में पदों की प्रस्तुतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानाधमूण रोड बंबोरी में आयोजित देलवार मेले के दूसरे दिन पद दंगल का कार्यक्रम हुआ। जिसमें विभिन्न स्थानों के पद गायकों ने पदों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमारी दीया कुमारी ने कहा कि मेलों के आयोजन से भाईचारा बढ़ता है तथा मेले संस्कृति के परिचायक है। उन्होंने कहा कि मेलों से हमारी नई पीढ़ी को लोक संस्कृति एवं जीवन मूल्यों की जानकारी मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर परिषद सवाई माधोपुर के अध्यक्ष कमलेश जैलिया ने विचार व्यक्त किए। लोगों की मांग पर विधायक ने सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन बनवाने का वादा किया। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष ने सीसी रोड के लिए 20 लाख रुपए परिषद कोष से देने की घोषणा की।

मेले में आयोजित पद दंगल में झंडू लाल एंड पार्टी शेखपुरा, रूप सिंह गुर्जर, कमलेश खेडियां एवं लोरवाड़ा की पार्टियों ने पद प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, रफीक, विजय सिंह अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मेलेका समापन आज

मेलेका समापन 14 सितंबर को होगा, जिसमें महिला सुड्डा दंगल आयोजित होगा। कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष रामनारायण पटेल ने यह जानकारी दी।

मांके दरबार में भक्तों का तांता

चौथ का बरवाड़ा| कस्बेमें स्थित चौथ माता मन्दिर में शनिवार को आसोज माह की चतुर्थी पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। इस अवसर पर भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए। देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिलाा जारी था।

सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिल शुरू हो गया। शुक्रवार को तीज के व्रत के साथ शुरू हुआ श्रद्धालुओं का सिलसिला शनिवार को चतुर्थी पर भी जारी रहा। सुबह नौ बजे तक मेला मैदान में लोगों की भारी भीड़ लग गई। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने चौथ माता सरोवर मे स्नान कर माता मन्दिर मे दर्शनों के लिए रवाना हुए। इस दौरान बड़ी संख्या मे आए पैदल यात्रियों ने माता के जयकारे लगाते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। कोई पैदल चलकर आया तो किसी ने कनक दंडवत कर माता के प्रति अपनी विशेष श्रद्धा का परिचय दिया। भीड़ के चलते माता मन्दिर में लोगों को कतारों मे खड़े होकर दर्शनों के लिए इंतजार करना पडा़। मन्दिर मे मौजूद चौथ माता ट्रस्