पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवाई माधोपुर | संतजीवराम ज्योति संस्थान सवाई माधोपुर की साधारण

सवाई माधोपुर | संतजीवराम ज्योति संस्थान सवाई माधोपुर की साधारण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | संतजीवराम ज्योति संस्थान सवाई माधोपुर की साधारण सभा की बैठक सुबह 10 बजे शिव कॉलोनी खैरदा में रामदयाल वर्मा की अध्यक्षता में होगी। सचिव नेमराज बाकोलिया ने बतायाा कि बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

राजस्थानवन विभाग श्रमिक संघ करेगा चर्चा

सवाई माधोपुर | राजस्थानवन विभाग श्रमिक संघ की बैठक सुबह 10 बजे आलनपुर नर्सरी कैंपस में होगी। संघ के रेंज अध्यक्ष गोपाल सैनी ने बताय कि बैठक में विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा की जाएगी।

हिंदीदिवस के तहत होंगे कई आयोजन

सवाई माधोपुर | नेहरूयुवा केंद्र सवाई माधोपुर द्वारा जिले में कार्यरत नेहरू युवा मंडल के माध्यम से 14 से 28 सितंबर तक हिंदी दिवस/पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह जानकारी केंद्र के जिला युवा केंद्र सुनील राना ने दी है।

प्रतिभासम्मान समारोह

खंडार | गणेशमाध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर खंडार में सुबह 10:30 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अभिभावक सम्मेलन का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि सवाईमाधोपुर विधायक दीया कुमारी एवं अध्यक्षता खंडार प्रधान गिर्राज गुर्जर करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में भरतराम कुम्हार उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष गिरधर गर्ग ने दी।

भंडारासमिति की बैठक

चौथ का बरवाड़ा | कस्बेमें स्थित चौथ माता धर्मशाला में शाम 5 बजे चौथ माता सेवा समिति की ओर से आयोजित भंडारा के लिए बैठक होगी। सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया की बैठक में आसोज माह में आयोजित होने वाले भण्डारे की तैयारी पर चर्चा की जाएगी।

संत जीवराम ज्योति संस्थान की बैठक