रास्ते में भरा पानी, निकलना हुआ दूभर
सवाई माधोपुर | केशवनगर कॉलोनी में नाली के पानी का निकास नहीं होने के कारण लोगों को रास्ता पार करने में परेशानी हो रही है। केशव नगर विकास समिति के लोगों ने बताया की जटवाड़ा खुर्द की तरफ जाने वाले मार्ग में सुरेन्द्र गौतम द्वारा नाली बंद करने के कारण पानी का निकास बंद हो गया, जिससे बारिश का पानी मुख्य मार्ग में जमा हो जाता है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया की नाली बंद करने की शिकायत नगर परिषद के अधिकारियों से भी कर दी लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से नाली के पानी का निकास करवाने की मांग की है।
कचरेका लगा अंबार
सवाई माधोपुर | परिषदक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कचरे के अंबार लगे होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जयंती मार्केट आलनपुर के निसार खां, इकबाल खाल सहित अन्य निवासियों ने बताया कि उनकी गली में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां तक निकलना भी मुश्किल है। इस बारे में कई बार नगर परिषद को अवगत कराने के बाद भी सफाई नहीं हो रही है।
अतिक्रमणकी शिकायत: इसीगली में लोगों ने मकानों के आगे अतिक्रमण कर गली को संकरा कर दिया है। इकबाल खां गौरी ने परिषद के अधिकारियों से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। जिससे नालियों की सफाई हो सके तथा लोगों को वाहन निकालने में परेशानी नहीं हो।
कीचड़से राह हुई दुश्वार
बौंली| सरकारनिर्मल भारत जैसी योजना चलाकर स्वच्छता पर जोर दे रही है वहीं ग्राम पंचायत प्रशासन की हठधर्मिता के कारण गली मोहल्ले कीचड से अटे पड़े हैं। ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण कस्बे में कई जगह गंदगी एवं कीचड़ व्याप्त है जिसके कारण लोग परेशान है। लोगों ने बताया कि कस्बे के बालाजी रोड पर दीक्षित कॉलोनी की ओर तथा पुलिस थाना रोड पर कई जगह पानी की निकासी का सही प्रबंध नहीं होने एवं करीब तीन माह से नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण कीचड़ व्याप्त है। कीचड़ के कारण मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बीमारी फैलने का अंदेशा है। साथ ही लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शिवपुरी कॉलोनी के लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर दुपहिया वाहन चालक तो क्या पैदल चलने वाला राहगीर भी आसानी से नहीं निकल सकता। इस संबंध मे