पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोचर भूमि एवं तलाई भूिम को मुक्त कराएं

गोचर भूमि एवं तलाई भूिम को मुक्त कराएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवतगढ़| ग्रामअडूडी के लोगों ने कलेक्टर एवं प्रशासन के अधिकारियों को पत्र भेजकर गोचर भूमि एवं सार्वजनिक तलाई पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। गांव के हंसराज, भगवान, रामसागर, प्रहलाद, बजरंग लाल, सहित अन्य लोगों ने हस्ताक्षरित पत्र में बताया कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने गोचर भूमि एवं तलाई पर अतिक्रमण किया हुआ है। ऐसे में लोगों को अपने मवेशी चराने में परेशानी हो रही है। वहीं ग्रामीणों की ओर से कुछ कहने पर अतिक्रमकारियों की ओर से लड़ाई भी की जाती है। इस संबंध में पटवारी एवं तहसीलदार को भी अवगत कराया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की स्थिति में शांतिभंग होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों में रोष है।

चरागाहसे अितक्रमण हटाया जाए

सवाई माधोपुर| बामनवासतहसील के टिगरिया के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। गांव के रामावतार, रूपचंद, श्यामलाल, रामहरी आदि ने बताया कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने नदी, आम रास्ते तथा चरागाह भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे मवेशियों एवं आवारा जानवरों को काफी परेशानी होती है। वहीं लोगों को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।