पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाने में ही झगड़ पड़े, चार गिरफ्तार

थाने में ही झगड़ पड़े, चार गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाने में ही झगड़ पड़े, चार गिरफ्तार

शिवाड़| चौथका बरवाड़ा थाने पर परिवाद की जांच की दौरान आपस में झगड़ा करते दो पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ईसरदा चौकी प्रभारी हनुमान मीणा ने बताया कि डींग की झोंपड़ी निवासी एक पक्ष की फूमा प|ी गंगाधर को तथा दूसरे पक्ष के एक ही परिवार के घनश्याम, प्रेम और सलोदरा को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिवाद की जांच के दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट पर उतारू हो गए थे।

राजेशकुमार अध्यक्ष, किशन स्वर्णकार उपाध्यक्ष

सवाईमाधोपुर | नवयुवकस्वर्णकार संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से राजेश कुमार को अध्यक्ष तथा किशन स्वर्णकार को उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में नरेंद्र सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वर्णकार, गोविंद, मोहन, चंद्रप्रकाश, रामजी, भवानी सोनी आदि मौजूद थे।

एस.एल.मीणाजिलाध्यक्ष, एन.के वर्मा कोषाध्यक्ष

सवाईमाधोपुर | भारतसंचार निगम लिमिटेड की विभागीय यूनियन एसएनईए (आई) की नई कार्यकारिणी का गठन सर्कल सचिव एस.एस. राजपूत के मुख्य आतिथ्य एवं आर.डी.परमार की अध्यक्षता में हुआ। कार्यकारिणी में बी.एस.मीणा को जिला सचिव, एच.पी.शर्मा सहायक सचिव, एस.एल.मीणा जिलाध्यक्ष, आर.बी.बैरवा संगठन सचिव, भूपसिंह कसोटिया उपाध्यक्ष तथा एनके वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

भारजानदी को पंचायत बनाई जाए

सवाईमाधोपुर | भारजानदी को पंचायत बनाने के लिए गठित संघर्ष समिति ने पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर विभिन्न अधिकारियों को ज्ञापन भेजे। संघर्ष समिति के सचिव पुखराज मीना ने बताया कि पंचायत राज मंत्री, कलेक्टर, पंचायतीराज विभाग के निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर भारजा नदी को पंचायत बनाने की मांग के समर्थन तर्क देकर कार्रवाई की मांग की है।

वन्यजीवोंपर चित्रकला प्रतियोगिता

सवाईमाधोपुर | किड्सफोर टाइगर की ओर से एक निजी स्कूल में वन्य जीवों पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यवस्थापक ने बताया कि इसमें छात्र-छात्राओं ने वन्यजीवों के चित्र बनाए। किड्स फोर टाइगर के कोर्डिनेटर गोवर्धन मीणा एवं नेचर गाइड विपुल जैन ने छात्र छात्राओं को वन्य जीवों को बचाने एवं जंगल का महत्व बताया। प्रतियोगिता मे सुमित्रा महावर प्रथम, म