- Hindi News
- सवाई माधोपुर से आमली तक रेलकर्मी चेतना यात्रा निकाली
सवाई माधोपुर से आमली तक रेलकर्मी चेतना यात्रा निकाली
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर
वेस्टसेंट्रल रेलवे एंप्लॉयज यूनियन शाखा सवाई माधोपुर की ओर से रेलकर्मी चेतना यात्रा के तहत शनिवार को आमली स्टेशन तक अभियान चलाया गया।
शाखा अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा आमली स्टेशन तक सभी रेल कर्मचारियों से जनसंपर्क किया गया। इस दौरान रेलकर्मियों को आगामी समय में एफडीआई, पीपीपी के माध्यम से समस्याओं के बारे में बताया गया। अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैकमैन से पूरे सेक्शन में अधिक काम लिया जा रहा है। इससे रेलकर्मियों को मानसिक तनाव बना रहता है। कार्यों की कोई गाइड लाइन नहीं है। कार्यपूर्ण नहीं होने पर कर्मचारियों का वेतन काटा जाता है जो न्याय संगत नहीं है। शाखा अध्यक्ष मीणा ने बताया कि कुस्तला रेलवे स्टेशन पर आवासों के सामने बनाई सड़क पर परेशानी बनी हुई है।
रवांजना डूंगर स्टेशन पर रेलवे आवासों के यार्ड में से नल का पानी बाहर नहीं निकलता है। आवासों के सामने कंटीली झांडियां उगी हुई है। आमली स्टेशन पर स्टेशन एवं कॉलोनी में कई दिनों से नाले की सफाई नहीं हो पा रही है।
अभियान में सचिव बीएम पांचाल, शंकरला, वीके उपाध्याय, शिवलाल मीणा, राजाराम, सत्यनारायण, देवनारायण, हंसराज, आर.के मीणा, मथुरालाल, के.आर यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे। शाखा अध्यक्ष ने बताया कि सभी रेल कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के बाद कोटा रेल प्रबंधक को ज्ञापन दिया जाएगा।