पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजमेर ने जयपुर को हॉकी में हराया

अजमेर ने जयपुर को हॉकी में हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
59वींराज्य स्तरीय 17वर्षीय छात्रा वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को पुलिस लाइन मैदान में सुपर लीग के मैच खेले गए। इस दौरान विभिन्न टीमों ने खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रधानाचार्या मिथलेश शर्मा ने बताया कि सुपर लीग मैच दो पारियों में खेले गए। पहली पारी में खेले गए पहले मैच में टोंक तथा रामसमंद 2-2 से बराबर रहे। इसके बाद हुए मैच में सीकर ने हनुमानगढ़ को 2-1 से तथा अजमेर ने जयपुर को एकतरफा मैच में 12-0 से हराया। इसी प्रकार शाम की पारी में खेले गए मैचों में टोंक ने भीलवाड़ा को 2-1 से, हनुमानगढ़ ने जयपुर को 9-0 से तथा अंतिम मैच में अजमेर ने सीकर को 4-0 से हराया। उन्होंने बताया कि रविवार को शेष बचे सुपर लीग मैच खेले जाएंगे।

बढ़ायाउत्साह

शामकी पारी में हुए मैचों के दौरान सवाई माधोपुर विधायक दीया कुमारी भी खेलों का लुत्फ उठाने के लिए पुलिस लाइन मैदान पहुंची तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढ़ाया। इस अवसर पर खेल कमेटी के सदस्यों द्वारा विधायक का स्वागत किया गया। विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल को खेल भावना से खेलने की बात कही।

सवाई माधोपुर. राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।