बिजली चोरी रोकने के लिए प्रीपेड मीटर
अनिता गुप्ता | सवाई माधोपुर
मीटरोंसे होने वाली बिजली चोरी एवं छीजत पर नकेल कसने की बिजली निगम ने तैयारी कर ली है। अब लोगों को प्रीपेड बिजली मीटरों के माध्यम से बिजली मिलेगी। इसके लिए निगम द्वारा तैयारियां जोरों पर है। बिजली की छीजत एवं मीटरों से सीधे बिजली चोरी रोकने के लिए निगम द्वारा प्रीपेड मीटर लगाकर उपभोक्ताओं को उतनी ही बिजली मिलेगी, जितना वे पहले से भुगतान करेंगे।
कैसेकाम करेंगे प्रीपेड मीटर
बिजलीके प्रीपेड मीटर सोफ्टवेयर के माध्यम से सीधे निगम के नेटवर्क से जुड़े रहेंगे। इन मीटरों में एक सिम नुमा चिप लगी होगी। चिप के नंबरों के आधार पर इन्हें प्रिपेड भुगतान कर चार्ज करवाया जा सकेगा, जितनी राशि जमा होगी उतनी बिजली का उपयोग होने पर स्वत: ही आपूर्ति बंद हो जाएगी।
^प्रीपेड मीटर निगम स्तर का मामला है। पहले चरण में इन्हें सरकारी कनेक्शनों पर लगाया जाएगा। इसके लिए अग्रिम राशि के नोटिस दे दिए गए है। नवंबर दिसंबर तक मीटर प्राप्त होते ही इन्हे लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। पहले चरण में सरकारी कार्यालयों में लगाए जाएंगे। ललितविजयवर्गीय, अधिशासीअभियंता
^योजना की क्रियान्विति के लिए शीघ्र ही प्रीपेड मीटर निगम को उपलब्ध हो जाएंगे। प्री पेड मीटर प्राप्त होते ही योजना को क्रियांवित किया जाएगा। के.एल.बड़ौदिया,सहायकअभियंता शहर
इन्फ्रास्ट्रक्चर हो रहा तैयार
इसकेलिए निगम के स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। कार्यालयों को ऑनलाइन किया जा रहा है। उपभोक्ता अपना बिल, बिजली उपभोग आदि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सके, इसकी तैयारी की जा रही है। सभी तरह के सॉफ्टवेयर तैयार कर लगाए जा रहे हैंै।
प्रथम चरण में सरकारी कार्यालयों में लगाए जाएंगे
प्रथमचरण में इस प्रकार के मीटर जिले के सरकारी कार्यालयों में लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए असेसमेंट कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार सरकारी कार्यालयों के बिलों का भुगतान समय पर नहीं हो पाता है। ऐसे में कई बार बिजली कनेक्शन काटने की समस्या जाती है। इससे बचने के लिए सरकारी कार्यालयों का एक साल का औसत बिजली उपयोग के आधार उनसे पूर्व भुगतान लेकर इस प्रकार के मीटर लगाकर बिजली सप्लाई करने की तैयारी है। इससे बिजली की बचत एवं अनावश्यक उपभोग चोरी पर अंकुश लग सकेगा।