पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव में घुसकर पैंथर ने बछड़े का किया शिकार

गांव में घुसकर पैंथर ने बछड़े का किया शिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | अल्लापुरपंचायत के सुखवास गांव में शनिवार रात पैंथर ने बाड़े से बछड़े का शिकार कर लिया।

ग्रामीण सुमेर सिंह राजावत ने बताया कि पांच दिनों से क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट दिखाई दे रहा है। शनिवार की रात पैंथर ने उसके बाड़े में घुसकर एक बछड़े का शिकार किया। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी एवं पशु चिकित्सक बालाराम गुर्जर मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने वस्तुस्थिति जांची। इसी प्रकार शुक्रवार को भी दलुरा क्षेत्र में हनुमान गुर्जर की दो बकरियों का भी पैंथर ने अपना शिकार बना लिया था।

लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से पैंथर को जंगल की ओर ले जाने तथा पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। शिकार पैंथर ने दिन दहाड़े कर लिया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।