- Hindi News
- चतुर्थी पर भक्तों के कारण जोगी महल के पास जाम
चतुर्थी पर भक्तों के कारण जोगी महल के पास जाम
रणथंभौरदुर्ग गणेश जी के रविवार को चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही है। श्रद्धालुओं ने गणेश जी महाराज के मंदिर में जाकर दर्शन किए और जयकारों के साथ मनौतियां मांगी।
गांवों से कई श्रद्धालु जत्थों के रूप में गणेश जी के पहुंचे तो कई श्रद्धालु अपने एवं किराए के वाहनों से पहुंचे। वाहनों की संख्या अधिक होने से जोगी महल के पास कई बार आंशिक जाम की समस्याएं रही। जहां दूसरे वाहन चालकों एवं पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। गणेशधाम चौकी प्रभारी सीताराम ने पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच यातायात को सुचारू करवाया। प्रभारी ने रणथंभौर रोड पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए गश्त की। दोपहर बाद तक भी काफी संख्या में श्रद्धालु गणेश जी के जाते आते दिखाई दे रहे थे।