सामवेद परायण यज्ञ में दी आहुतियां
सवाई माधोपुर| आर्यसमाज की ओर से चल रहे सामवेद परायण यज्ञ में रविवार को यजमानों ने जन कल्याण की आहुतियां दी गई। इस मौके पर आचार्य, वेद कथा वाचक एवं भजन गायक ने यज्ञ का महत्व बताया। सामवेद परायण यज्ञ के अवसर पर यजमान डॉ.जीएल खूंटेटा, कैलाश खंडेलवाल एवं अन्य यजमानों ने वैदिक मंत्रों के साथ जन कल्याण की कामना के साथ हवन एवं यज्ञ में आहुतियां दी। इस अवसर पर आर्य समाज के पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
मांके दरबार में दर्शानािर्थयों ने लगाई हाजिरी
चौथ का बरवाड़ा | कस्बेमें स्थित चौथ माता मन्दिर में रविवार को नवरात्र चतुर्थी पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पडा़। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने माता मन्दिर में जाकर मनौतियां मांगी पूजा अर्चना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आना का सिलसिला शुरू हो गया। दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह के समय भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी समय तक कतारों में खडा़ रहना पडा़। चौथ माता ट्रस्ट के सदस्यों पुलिस के जवानों ने दिनभर मशक्कत कर व्यवस्थाओं को अंजाम दिया। रविवार का अवकाश होने के कारण भीड़ अधिक रही। चतुर्थी के अवसर पर लोगों में श्रद्धा में सैलाब देखने को मिला। कोई कनक दंडवत करता नजर आया तो कोई पैदल जत्थों में नाचता गाता आया। शाम तक लोगों की भारी भीड़ रही। लोगों की सुरक्षा के चलते जगह जगह पुलिस के जवान तैनात रहे।
शिवमहापुराण कथा में सुनाई भस्मासुर का प्रसंग
भगवतगढ़| ग्रामझोपड़ा के शिव मंदिर में चल रही शिवमहापुराण कथा में रविवार को विभिन्न धार्मिक आख्यान तथा शिव की महिमा बताने वाले प्रसंग सुनाकर शिव का महात्म्य स्थापित किया। कथा वाचक रमाकांत शर्मा ने शिव महापुराण कथा में कहा कि भगवान शिव भोले भंडारी है, वे भक्त की थोड़ी सी तपस्या से प्रसन्न हो जाते है। कथा में भस्मासुर का प्रसंग सुनाते हुए आचार्य ने कहा कि भस्मासुर की तपस्या पर प्रसन्न होकर शिव ने उसे जिसके सिर पर हाथ रखे वो ही भस्म हो जाएगा का वरदान दे दिया। बाद में भस्मासुर शिव के पीछे ही दौड़ पड़ा। ऐसे में भगवान विष्णु को मोहिनी रूप धारण कर भस्मासुर का नाश करना पड़ा। कथा में कथावाचक ने सत्य शिवम सुंदरम का महत्व बताते हुए कहा कि शिव की सत्य है एवं शिव ही सुंदर है। इस माध्यम से शिव का महत्व बताते हुए उन्होंने शिव आराधना की बात कही। कथा में कथावाचक ने भगवान श