पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवाई माधोपुर| विवेकानंदपुरममहिला मंडल की ओर से शनिवार शाम को

सवाई माधोपुर| विवेकानंदपुरममहिला मंडल की ओर से शनिवार शाम को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| विवेकानंदपुरममहिला मंडल की ओर से शनिवार शाम को कॉलोनी में गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलोनी की वरिष्ठ महिला सदस्य इंद्रा अग्रवाल ने मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद खुशी महेश्वरी ने गणेश वंदना पर अपनी प्रस्तुति दी। महिला मंडल की 21 महिलाओं ने पांखीड़ा गीत पर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। कॉलोनी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम प्रभारी श्यामा रानी शर्मा ने बताया कि बेला जैन, आशा वर्मा, अनुभा बंसल, रीटा सिंहल बादक उपस्थित थी।

पीरबाबा की सीढ़ियों पर होगी रोशनी

चौथ का बरवाडा| गरडवासगांव में रविवार को पीर बाबा विकास समिति की बैठक हुई। बैठक में कई गांवों के पंच पटेलों ने भाग लिया। इस अवसर पर विकास के कई प्रस्ताव पारित किए गए। विकास समिति के बंटी मीना ने बताया कि बैठक में समिति के आय व्यय की जानकारी दी गई। इसमे 5 लाख 81 हजार रुपए का ब्योरा पेश किया। बैठक में सीढियों के पास लाइटें लगाने एवं अन्य प्रस्ताव लिए गए। इस मौके पर दो लाख की आमद भी हुई।

छात्रोंएवं शिक्षकों ने भेजी आर्थिक सहायता

शिवाड़| टापुरपंचायत के एचेर गांव के केमला माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों छात्रों ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता भेजी है। विद्यालय के संस्था प्रधान हनुमान मीणा ने विद्यालय परिवार की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए 1450 रुपए की राशि भेजी गई है।

सवाई माधोपुर. गरबाकार्यक्रम में गरबा प्रस्तुत करती युवतियां।

विवेकानंदपुरम में गरबा का आयोजन