दशहरा महोत्सव 3 से
सवाई माधोपुर | नगरपरिषद सवाई माधोपुर की ओर से दशहरा महोत्सव का आयोजन 3 से 6 अक्टूबर तक होगा। नगर सभापति कमलेश जैलिया ने बताया कि 3 अक्टूबर को कवि सम्मेलन, 4 को एकल नृत्य प्रतियोगिता एवं 5 को सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन दशहरा मैदान में होगा। 6 अक्टूबर को शहर रामलीला मैदान में भजन संध्या का आयोजन होगा। एकल नृत्य प्रतियोगिता के लिए इच्छुक प्रतियोगी नगर परिषद से आवेदन प्राप्त कर सकते है।
फर्जीकेसीसी का आरोपी गिरफ्तार
चौथ का बरवाड़ा | तहसीलक्षेत्र की बैंकों से फर्जी कागजातों द्वारा लाखों की केसीसी उठाए जाने के मामले में रविवार को एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2012 से फरार चल रहा था। थानाधिकारी जलदीप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोडू लाल पुत्र चतुर्भुज मीणा निवासी पुडिया जिला टोंक को घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया।
बरवाड़ामें हथकढ़ सहित एक को पकड़ा
सवाई माधोपुर | चौथका बरवाड़ा थाना पुलिस ने कंजर बस्ती के पास कच्ची शराब ले जाते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक युवक को दो लीटर अवैध हथकढ़ शराब ले जाते हुए पकड़ा। उसके पास लाइसेंस नहीं था। आरोपी रवि कंजर निवासी कंजर बस्ती चौथ का बरवाड़ा है।