पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज दो घंटे बंद रहेगी बिजली

आज दो घंटे बंद रहेगी बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | बिजलीमरम्मत कार्य के चलते सोमवार को दो घंटे भैंरू दरवाजा जीएसएस से जुडे़ उपभोक्ताओं की बिजली बंद रहेगी। 33 केवी भैरु गेट के पास मरम्मत का कार्य किए जाने से सोमवार को सुबह नौ से ग्यारह बजे तक शहर, आवासन मंडल, अस्पताल, आलनपुर एवं रणथम्भौर रोड क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

उत्पातमचाते धरे गए : मानटाउनपुलिस ने दिनेश मीणा निवासी एंडवा, धर्मेंद्र मीणा निवासी रामड़ी को शराब पीकर उत्पात मचाते गिरफ्तार किया है।

नशेमें वाहन चलाते पकड़ा : कोतवालीथाना पुलिस ने जगन्नाथ पुत्र कन्हैयालाल गुर्जर निवासी कटार थाना खंडार को नशे में वाहन चलाते गिरफ्तार किया है।