स्कूली िजला खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
खेलोंसे बालकों में स्पर्धा एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा पैदा होती है। बालक खेल नियमों का पालन करते हुए आपसी सद्भाव एवं सहयोग से प्रतियोगिताओं में भाग लें तथा जीत हासिल कर अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। यह बात 59वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़ ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर में प्रतियोगिता में भाग लेने आए संभागियों से कही।
समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद शर्मा ने की। प्रधानाचार्य एवं संयोजक सुभाष चंद जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में दौड़, कूद, थ्रो की कुल 70 प्रतियोगिताएं होंगी।
मुख्य अतिथि एडीएम ने बालकों से कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालकों में नेतृत्व, सहयोग एवं प्रतिस्पर्धा के गुणों का विकास होता है। उन्होंने प्रतियोगिता का झंडारोहण किया तथा संभागी खिलाड़ियों को खेल भावना एवं नियमों से खेलने की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रतियोगिता सचिव शिवचरण मीना एवं कमलेश गुर्जर ने बालकों को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि इस प्रकार प्रतियोगिताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। शिक्षकों को प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता की मशाल प्रज्वलित की। इस मौके पर हनुमान प्रसाद गर्ग, महेश चंद शर्मा, हनुमान शर्मा, वीरपाल सिंह चौहान सहित अन्य प्रभारी मौजूद थे। शुभारंभ समारोह के कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद गुप्ता ने किया।
समारोह के बाद राजबाग मैदान पर 100 मीटर, 200 मीटर, गोला फैंक, भाला फैंक एवं कूद से संबंधित प्रतियोगिताएं के प्रथम चरण हुए।
मानटाउनबरवाड़ा की टीम विजयी
चौथ का बरवाड़ा | कस्बेके राउमावि के खेल मैदान में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले के मैच में मानटाउन की टीम ने बरवाड़ा़ को 2-0 के अंतर से हरा फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद सवाई माधोपुर के एलपीजी क्लब एवं बरवाडा युनाइटेड क्लब के बीच मुकाबला हुआ। इस रोमांचक मैच में बरवाडा़ की टीम ने पहले हाफ में 2 गोल से पिछडऩे के बाद दूसरे हाफ में शकील अहमद डी.डी. महावर के बेहतरीन खेल से स्कोर बराबर किया। इसके बाद अतिरिक्त समय में ब