क्रीड़ा भारती की बैठक
सवाई माधोपुर | क्रीड़ाभारती राजस्थान शाखा सवाई माधोपुर की बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सूर्य सप्तमी पर सोमवार को विद्यालयों, संगठनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सूर्य नमस्कार करने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि सूर्य सप्तमी रविवार को होने के कारण सोमवार को इसके तहत कार्यक्रम होंगे। रूपनारायण गुर्जर, अनिल जायसवाल, विष्णु यादव, कैलाश खंगार, परमेश्वर खंगार, तेज सिंह जाट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।