आदिवासी शक्ति दल के अमृतलाल महासचिव
सवाई माधोपुर | आदिवासीशक्ति दल की बैठक महावीर पार्क में जिलाध्यक्ष अशोक मीना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ऋषिकेश मीना को शक्ति दल का जिला उपाध्यक्ष एवं अमृतलाल साहू को महासचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ता विक्रम मीना, रामलखन, देशराज, हरिओम, राजकुमार, रामरेश, धनफूल आदि उपस्थित थे।