पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली बिलों में गड़बड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौथ का बरवाड़ा | कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों में गड़बड़ी आने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि कई महीनों से बिलों में गड़बड़ी रही है पर इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में हर माह बिलों में गड़बड़ी आने लोगों को बिजली निगम के अभियंताओं के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों ने बताया कि बिजली के बिलों के लिए रीडिंग लेने वाले मीटर रीडर सही से रीडिंग नहीं ले जाते हैं। ऐसे में हर माह बिलों में गड़बड़िया आती हैं, जिन्हें सुधारने के लिए अभियंताओं के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस बारे में अधिकारियों का अवगत कराने के बाद भी कोई समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसी तरह कई उपभोक्ताओं के बिल हजारों में आने से उन्हें बिलों की शुद्धि करवाने के लिए सवाई माधोपुर जाना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर लोगों ने अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार की है।

खबरें और भी हैं...