विवाह पंजीयन बढ़ाने के लिए किया दौरा
सवाई माधोपुर | ब्राह्मणसमाज की ओर से 23 अप्रेल को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। इस संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विवाह योग्य जोड़ों का पंजीयन किया गया। समाज के अनिल शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में वधू पक्ष को निशुल्क रखा गया है। वधू पक्ष से पंजीयन की कोई शुल्क नहीं ली जाएगी। इसके बाद समाज के लोगों ने सामाजिक लोगों से विवाह पंजीयन के लिए संपर्क किया। जगदीश, नरेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, बाबूलाल शर्मा, सनाढ्य समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राधामोहन शर्मा, केशव शर्मा, रितेश भारद्वाज, मोहनलाल शर्मा, मोनू शर्मा, राजेंद्र शर्मा सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।