पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 15 अप्रैल को

प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 15 अप्रैल को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | प्रजापतिसमाज विकास संस्थान की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन 15 अप्रैल को निर्धारित किया गया है। संस्थान के मंत्री हेमराज प्रजापति ने बताया कि इस संबंध में रविवार को महावीर पार्क में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामफूल प्रजापति ऐचेर ने की। विवाह सम्मेलन के लिए समितियों का गठन किया गया। सम्मेलन के अध्यक्ष रामफूल प्रजापति डिडवाड़ी को नियुक्त किया गया। मंत्री ने बताया कि सम्मेलन से संबंधित आगामी बैठक 21 फरवरी को सवाई माधोपुर शहर में भगवान बलदेवजी के मंिदर में की जाएगी।

खबरें और भी हैं...