पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुपरफास्ट ट्रेनों में एमएसटी कोच के िलए दैनिक यात्री लामबंद

सुपरफास्ट ट्रेनों में एमएसटी कोच के िलए दैनिक यात्री लामबंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| दैनिकयात्री संघ पदाधिकारियों ने कोटा रेल मंडल के स्टेशनों पर ठहराव वाली सुपरफास्ट ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) लागू किए जाने एवं कोटा से निजामुद्दीन के मध्य संचालित होने वाली जनशताब्दी ट्रेन में अलग से एमएसटी कोच की मांग को लेकर रेलवे जबलपुर के मुख्य महाप्रबंधक एवं कोटा रेल मंडल प्रबंधक को ज्ञापन भेजा है।

दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि दैनिक यात्रियों का प्रवेश पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में ही लागू किया हुआ है। ट्रेनों की संख्या कम होने एवं सुपरफास्ट ट्रेनों में एमएसटी के लागू नहीं होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्री संघ से विद्यार्थियों, नौकरी पेशा के अलावा बिजनेसमैन एवं अन्य व्यापारी जुडे हुए हैं। जो कि अपने-अपने कार्य के लिए सुबह ट्रेनों के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं और वापसी में शाम 6 बजे बाद ही रवाना होते हैं। सवाईमाधोपुर से मथुरा के मध्य सुबह के समय एक मात्र पैसेंजर ट्रेन सवाईमाधोपुर-मथुरा हैं। वापसी में शाम को एक ही एक्सप्रेस ट्रेन फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली जनता एक्सप्रेस हैं। दैनिक यात्री संघ की मांग है कि सवाईमाधोपुर से मथुरा के मध्य शटल ट्रेन का संचालन किया जाए। जिसे सवाईमाधोपुर से सुबह 7 बजे मथुरा के लिए रवाना किया जाए और वापसी में मथुरा से सवाईमाधोपुर के लिए शाम 4:30 बजे रवाना किया जाए।

सदस्य बढ़ाएंगे

दैनिकयात्री संघ अध्यक्ष ने बताया कि दैनिक यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए संघ का सदस्यता अभियान चलाया गया है। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक दैनिक यात्रियों को संगठन से जोड़ा जाएगा और उनकी मांगों को रेलवे अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...